मंत्री समर्थक और थानाध्यक्ष के बीच नोंक-झोंक

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार
मंत्री समर्थक और थानाध्यक्ष के बीच नोंक-झोंक

बिहार सरकार में मंत्री मंडल विस्तार के बाद सुपौल जिला के छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया.मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना से सहरसा आने के क्रम में जगह जगह भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. सौरबाजार थाना चौक पर भी गुरुवार शाम कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया.मंत्री के आने से पहले इंतजार में खड़े कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी और आतिशबाजी करने के कारण सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा सड़क जाम कर नारेबाजी और आतिशबाजी करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनपर आदर्श आचार संहिता उलंघन का मामल दर्ज कर कार्रवाई की गई, अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की सूचना पर मंत्री पूरी तरह गुस्से में होकर थाना के आगे धरना पर बेठने का मन बना लिया, अपने समर्थकों के साथ थाना गेट के सामने  लगभग आधा घंटा तक खड़े होकर वरीय पदाधिकारी को फोन मिलाता रहा जिसके कारण बैजनाथपुर सोनवर्षा राज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया इस दौरान मंत्री समर्थकों द्वारा पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. आधा घंटा बाद थानाध्यक्ष को हिरासत में लिए गए समर्थकों को मुक्त करने का निर्देश देने के बाद मंत्री का काफिला सहरसा की ओर बढ़ा.
इधर सौरबाजार अंचलाधिकारी विद्याचरण के आवेदन पर आधा दर्जन नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों पर आदर्श आचार संहिता उलंघन के तहत मामला दर्ज किया गया।