होटल शारदा इन एवं मैरेज हाल का परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने विधिवत् सनातन धर्म के तहत किया उद्दघाटन

होटल शारदा इन एवं मैरेज हाल का परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने विधिवत् सनातन धर्म के तहत किया उद्दघाटन

सोनबरसा नगर पंचायत के मनौरी चौक पर स्थित है होटल शारदा इन एवं मैरेज हाल

विधिवत् उद्दघाटन समारोह के पश्चात भण्डारा का हुआ आयोजन

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा नगर पंचायत के मनौरी चौक पर होटल शारदा इन एवं मैरेज हाल का उद्घाटन दिनांक 20 मार्च 2024 दिन बुधवार को परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज एवं अन्य के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए फीता काट कर किया गया। उद्दघाटन के पश्चात परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज के सानिध्य में श्री गणेश जी का पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । 
मालुम हो कि इस अवसर पर परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले (संस्था का भवन का आदि कार्य करने से पहले) अपने आराध्य देव का पूजा अर्चना व भंडारा का आयोजन करना चाहिए। यह हमारी संस्कृति व संस्कार है। इससे आराध्य देव प्रशन्न होते हैं और कार्य में सफलता मिलती है। 
सनद रहे कि इस अवसर पर सोनबरसा के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, डाक्टर शारदानन्द सिंह, अजय कुमार सिंह, इन्द्रानन्द सिंह, निर्भय कुमार सिंह, शिवेन्द्र नारायण सिंह, मनीष कुमार, संजीव कुमार सिंह, प्रवेन्द्र कुमार सिंह, अशोक यादव, अनील यादव, अजीत कुमार अनुज, दीपक कुमार, मुन्ना यादव, बैचेन सिंह, निराला सिंह, गुड्डू यादव वार्ड पार्षद सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों उक्त उद्दघाटन समारोह में उपस्थित थे। 
ज्ञात हो कि उद्दघाटन समारोह में आज अतिथियों एवं नागरिकों को होटल शारदा इन एवं मैरेज हाल के संचालक राजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने स्वागत किया एवं भण्डारा का परसाद खिलाये।