विभिन्न जगहों से कई कांड में संलिप्त आधे दर्जन लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

विभिन्न जगहों से कई कांड में संलिप्त आधे दर्जन लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सौर बाजार थाना पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवम शराब तस्कर को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की विशेष गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी ललित यादव के पुत्र गुड्डू कुमार, जागीर गांव निवासी बाना पासवान के पुत्र बिनोद कुमार को एक देशी कट्टा और एक अपाची बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा क्योंकि ये सब अपराध के नियत से एक जगह एकत्रित थे। वहीं दुसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर रोता खेम निवासी गौरीशंकर सिंह के पुत्र विशाल कुमार को चोरी के दो बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया है इसमें से एक बाईक हाल ही में बख्तियारपुर थाना से चोरी की गई थी। इसके अलावा थाना क्षेत्र के सोनवरसा टोला निवासी चानो यादव के पुत्र इंदल यादव को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध अनुसूचित जाति/ जनजाति अधिनियम के तहत् मामला दर्ज था जबकि चंदौर पुर्वी पंचायत के बेलहा महादलित टोला निवासी किशोरी सादा के पुत्र दिलीप सादा को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया।