समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
किसान करेंगे महापंचायत का आयोजन
बैलदौर( खगड़िया ) सरवास्ता, गैर मंजरुआ, बकास्त, बंदोबस्त, जमीन बिहार सरकार छीनना चाह रही है, कोसी के कछार पर बसा बैलदौर प्रखंड में ईतमादि, बारुन, चौधली, सरस्वती नगर, बलैथा, पचाठ, आदि दर्जनों पंचायत के किसानो का भारी जुटान सरस्वती नगर मैदान ईदमदि 10 मार्च को होगा l जहाँ किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया l
ईदमादि पंचायत के स्थानीय मुखिया श्री हिटलर शर्मा, डॉ सजीव कुमार, प्रमोद कुमार, सरपंच श्री दुलाचंद्र सहनी, पंचायत समिति सदस्य श्री मुनेश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, किसानो, भू स्वामियों के जमीन सर्वे, परिमार्जन मे धाँधली, जमीन का रसीद नहीं काटने, गैर मंजरुआ खास, बकास्त को रैयति घोषित नहीं किये जाने को लेकर किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया है जिसको मुख्य अतिथि के रूप में बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू संबोधित करेगे l
डॉ संजीव कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि, किसान महा पंचायत को सफल बनाने के लिए गाँव गाँव किसानो के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है जबतक किसान एक जुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक अधिकारी और सरकार शोषण करता रहेगा l