सीएचसी सौर बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक के नाम पर किया गया खानापूर्ती

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सीएचसी सौर बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक के नाम पर किया गया खानापूर्ती

सीएचसी सौर बाजार के सभा भवन में रविवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहरसा द्वारा पैनल अधिवक्ता त्रिलोक कुमार मिश्र पारा विधिक स्वयंसेवक श्री रामानंद कुमार रमण के निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीएचसी सौर बाजार के कुछ गिने चुने स्वास्थ्य कर्मी एवम एक डॉक्टर शामिल हुए। विधिक जागरुकता शिविर के माध्यम से एसिड हमले से पीड़ित के लिए योजना, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शौषण पीड़ितों के लिए योजना, आपदा पीड़ित के लिए विधिक सेवाएं, बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, मानसिक रोग के लिए विधिक सेवाएं, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं जैसी अन्य महत्वपूर्ण बातों को लेकर जानकारी दिया जाना था जो नहीं हो सका। पुछे जाने पर बताया गया की आज रविवार को लेकर सीएचसी सौर बाजार में ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी छुट्टी पर हैं जिस वजह से नहीं आए हैं। ऐसी स्थिति में आनन फानन में मौजुद कुछ स्वास्थ्य कर्मी की फोटो खींचकर बैठक के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई।