सीएचसी सौर बाजार में डेंटल मशीन बनी शोभा की वस्तु

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सीएचसी सौर बाजार में डेंटल मशीन बनी शोभा की वस्तु

सीएचसी सौर बाजार में वैसे भी वर्षों से डॉक्टर की कमी है जिससे सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के मिनी पीएमसीएच कहे जाने वाले सीएचसी सौर बाजार में आने वाले मरीज को कई प्रकार की परेशानी होती है ऐसे में सीएचसी सौर बाजार में डेन्टल मशीन लोगों को मुंह चिढ़ा रही है जिससे मरीजों को दांत की किसी भी परेशानी को लेकर निजी क्लिनिक का शरण लेना पड़ता है जहां उससे ईलाज के नाम पर मोटी रकम वसूला जाता है जो गरीब और लाचार लोगों के लिए वश से बाहर की बात होती है।सरकार जिस उद्देश्य से अस्पताल का निर्माण करवाया है उसका समुचित लाभ लोगों को नही मिल रहा है। सीएचसी सौर बाजार में डॉक्टर की भारी कमी है जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर के नाम पर एक भी डॉक्टर नहीं है ऐसे में भयंकर स्थिति में डॉक्टर मरीज को सदर अस्पताल सहरसा भेज देते हैं। इस बात को लेकर सीएचसी सौर बाजार के प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने बताया की डॉक्टर की कमी को लेकर वरीय पदाधिकारी से लेकर सरकार तक को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है फिर भी यहां डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति नहीं की जा रही है जो क्षेत्र के लोगों के लिए घोड़ चिन्ता की विषय है।