बिहार में कहां तक सफल हो रही है शराबबंदी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है दृश्य

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

बिहार में कहां तक सफल हो रही है शराबबंदी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है दृश्य

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दिख रहा है की एक युवक अवैध देशी शराब का भट्टी चला रहा है जिसे न तो पुलीस प्रशासन का खौफ दिख रहा है और न ही सरकार द्वारा किया गया शराबबंदी कानून। स्थानीय पुलीस प्रशासन द्वारा कई बार अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है इसके बावजूद भी इन लोगों को कोई भय नहीं है। कई बार देखा गया है की स्थानीय पुलीस प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद बड़े बड़े नेताओं द्वारा उस पुलीस प्रशासन को चेतावनी भी दिया जाता है की मामला को रफा दफा किसी तरह कर देना है जिससे बात आगे नहीं बढ़ सके जिसका नतीजा है की अवैध शराब कारोबारी की संख्यां दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जिससे स्थानीय पुलीस प्रशासन को भारी परेशानी हो रही है क्योंकि जितना समय पुलीस प्रशासन का अवैध शराब कारोबारी के पीछे बर्बाद हो रहा है उतना समय देकर अन्य अपराध को रोककर समाज में अमन चैन बहाल कर सकती है। फिल हाल शराब बंदी को लेकर किसी भी दल के नेता बयान देने से परहेज कर रही है क्योंकि उसे पता है बिहार में कभी भी किसी दल की सरकार बन सकती है ऐसे में वे अपने को बचने में ही भलाई समझ रहे हैं। पुलीस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध किए गए कार्रवाई से ही साफ तौर पर पता चल रहा है की बिहार में किस कदर शराबबंदी कानून प्रभावी हो रहा है क्योंकि बिहार के कोई ऐसा थाना क्षेत्र नहीं है जहां प्रतिदिन न जाने कितने लीटर देशी शराब और विदेशी शराब जब्त किए जा रहे हैं साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग भी गिरफ्तार हो रहे हैं। शराबबंदी कानून को लेकर जानकार लोग बताते हैं की पहले तो बड़े बड़े शहर से लेकर छोटे शहरों के रजिस्टर्ड दुकानों से देशी शराब और विदेशी शराब मिलते थे जिससे यह आंकड़ा सामने आता था की बिहार में प्रतिदिन कितने लीटर शराब की खपत होती थी लेकिन आज यह माहोल देखा जा रहा है की किसी ट्रक को शराब से भरी जब्त किया जाता है तो पता चल पाता है की पहले से चार गुना ज्यादा शराब बिहार में अभी खपत हो रहा है जैसा की प्रतिदिन अखबार और चैनल से दिखाए जा रहे ख़बर से पता चल रहा है।