प्रखण्ड प्रशासन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) ! आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाताओं के साथ प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में बैठक आयोजित किया जा रही है!
मालुम हो कि इस कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग शैल दासन आदि ने प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बेहट एवं मध्य विद्यालय मंगुवार में जनता के साथ बैठक आयोजित किया! बैठक में पदाधिकारियों ने जहाँ एक ओर मतदाताओं की समस्या को चिन्हित किया वहीं अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाताओं की भागीदारी के लिए आह्वान किया!