रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
रामपुर पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नहीं आते कर्मी लोगों को हो रहा है परेशानी
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी के नहीं आने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की हमें पता भी नहीं है की हमारे पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी है जिससे साफ तौर पर जाहिर होता है की इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजुद नहीं रहते हैं जिससे किसी प्रकार की बीमारी होने पर सौर बाजार सीएचसी जाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में दो स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है जो कभी नजर नहीं आते हैं। सीएचसी सौर बाजार में कार्यरत स्वास्थ्य प्रबंधक परीक्षित कुमार ने बताया की सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में 22 एचएससी और 2 एपीएससी है जिसमें मात्र 20 एएनएम और 4 जीएनएम मौजुद है, साथ ही गम्हरिया और रोता पंचायत भवन विहिन एचएससी है जहां स्वास्थ्य कर्मी को कार्य करने में भारी परेशानी होती है। इसके अलावा सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के मिनी पीएमसीएच कहे जाने वाले सीएचसी सौर बाजार में डॉक्टर की घोर कमी है जिससे भयंकर बीमारी में लोगों को सहरसा या पटना का शरण लेना पड़ता है जो गरीब एवम बेसहारा लोगों के बस की बात नहीं होती है नतीजा होता है की समय पर नहीं पहुंचने के कारण मरीज को अपना जान भी गंवाना पड़ जाता है।