हत्या और रंगदारी मांगने के विरोध में दो दिनों तक सोनबरसा राज के महुआ बाजार रही बंद, पुलिस के विरोध में जनता ने की प्रदर्शन
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रायः सभी थाना और ओपी के पुलिस पदाधिकारियों का सेवाकाल पुस्तिकाओं के नियमानुसार बड़े पैमाने पर तबादला किया गया लेकिन जैसे ही पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुई और नये पुलिस पदाधिकारियों का योगदान हुआ खासकर सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के तीन थाना में बड़े पैमाने पर अपराधियों और असामाजिक तत्वो का सामराज्य कायम होते नजर आ रही है! अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में विधि व्यवस्था कितना सुदृढ़ रह सकती है!
मालुम हो कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़क पर वाहन चैकिंग करना और नशा बंदी नियम का पालन करने की कार्रवाई तो देखी जा रही है लेकिन बढ़ती आपराधिक मामले पर अंकुश लगाने की कार्रवाई नहीं होने से प्रखण्ड क्षेत्र में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है!
सनद रहे कि सोनबरसा राज में बलात्कार की घटना और बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में हत्या और सरेआम फायरिंग की घटनाओं के बाद गुस्साये लोगों ने दो दिन तक अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा! इस दौरान लोगों ने बसनही थाना के बाहर गेट पर आगजनी कर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया! बीते सोमवार को होली के दिन एक मछली व्यापारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई! दूसरे दिन बुधवार को दिन दहाड़े कई चक्र फायरिंग के बावजूद पुलिस ने एक भी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं पाई! इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया! आक्रोशित लोगों ने कहा कि अगर बसनही पुलिस के काम करने का रवैया यही रहा तो अपराधी अपना तांडव जारी रखेगा! अपराधियों द्वारा रंगदारी को लेकर खुलेआम फायरिंग की फलस्वरूप उक्त घटना से बाजार के व्यवसायी दहशत में है! हत्या मामले में परिजनों द्वारा कई अपराधियों को नामजद किया गया है लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में ही लगी हुई है!
बताया जा रहा है कि ये सभी आपराधिक घटनाएँ महुआ बाजार के व्यापारियों से रंगदारी वसूली के उद्देश्य से किया जा रहा है! दहशत का आलम यह है कि कोई भी व्यापारी अपराधी के डर से कुछ भी खुलकर बोलना नहीं चाह रहा है! बुधवार की शाम महुआ बाजार में एक व्यापारी के उपर जानलेवा हमला तथा दो अन्य स्थानों पर की गई गोलीबारी की घटनाओं से तंग आकर महुआ बाजार दो दिनों तक बंद रही! महुआ बाजारवासी सुरक्षा का समुचित उपाय होने तक बाजार खोलने को तैयार नहीं है! अब देखना है कि पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करती है!
ज्ञात हो कि बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गोलीबारी की घटना घटी है! बाजार में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है! वहीं मछली दुकानदार की हत्या की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले वायरल वीडियो वाले दोनों शख्स की बाइक समेत गिरफ्तारी कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है तथा आवेदन पत्र में नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है!