आंगनबाड़ी सेविका रेखा देवी की हुई असामयिक निधन
टी एच आर वितरण के पश्चात अचानक बिगड़ी तबीयत
मध्य रात्रि में हृदय गति रुकने से हुई असामयिक निधन
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज नगर पंचायत के मनौरी गाँव निवासी भाजपा नेता अमीर राम की धर्म पत्नी रेखा देवी 49 वर्षीय की निधन अचानक ह्दयगति रुकने से हो गया। रेखा देवी मनौरी गाँव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 13 मनौरी दक्षिण की सेविका पद पर कार्यरत थी। निधन 23 मार्च 2024 दिन शनिवार को हुई है।
मालुम हो कि होली पर्व के अवसर पर सेविका के निधन से पूरे मनौरी गाँव में मातमी सन्नाटा छा गया है। सेविका के निधन पर सेविका संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष पल्लवी कुमारी, जदयू नेता इंद्रदेव साह, समाजसेवी अजय कुमार सिंह, प्रखण्ड के पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, भाजपा नेता रुद्र नारायण ठाकुर, सोनबरसा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सह अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शेल देवी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, लगमा गाँव निवासी खेलन झा, शाहपुर के जदयू नेता पप्पू झा, भाजपा नेता रंजीत झा, संजीव कुमार सिंह पर्व मुखिया सोहा, भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबन सिंह, वीर अभिमन्यु सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष, देहद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह, अधिवक्ता शेलेन्द्र कुमार सिंह, इब्राहिम, शम्भू कुमार सिंह, प्रहलाद यादव, सुधीर यादव, संजय सुमन, फरेस ठाकुर, सुधीर कुमार सिंह, आदि ने गहरी शौक व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि सेविका रेखा देवी अपने पिछे चार पुत्र दीपक, पवन, सावन और सम्मी कुमार एवं एक पुत्री पुजा को छोड़ गयी है। इनके अंतिम संस्कार 24 मार्च 2024 को 12 बजे किया गया।
सनद रहे कि दिनांक 23 मार्च 2024 दिन शनिवार को आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 13 पर टी एच आर का वितरण के उपरांत करीब 5 बजे सर में दर्द हुआ स्थानीय चिकित्सक से उपचार करवाईं गयी लेकिन फिर करीब 9 बजे रात्रि में सीना में दर्द होने लगी पुनः चिकित्सक से उपचार करवायी गयी लेकिन तबयत में सुधार नहीं हुई और करीब मध्य रात्रि में उन्होंने ने अंतिम सांस ले ली और आखें बंद कर ली।