दो शराब कारोबारी सहित एक अन्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

दो शराब कारोबारी सहित एक अन्य गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सौर बाजार थाना पुलीस शराब कारोबारी सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के कढ़ैया गांव भरना टोला निवासी अशोक यादव के पुत्र जितेन्द्र कुमार और रंजीत चौधरी के पुत्र भोलू कुमार को पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है वहीं थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी कुसुमलाल यादव के पुत्र राजा कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।