सोनबरसा राज के महुआ बाजार में प्रशासन और व्यवसायियों सहित जनता के बीच हुई वार्तालाप के पश्चात तीसरे दिन खुली दुकानें
प्रशासन ने व्यवसायियों सहित जनता को दिया पूर्ण सुरक्षा की गारंटी, बाजार में पैदल पुलिस गस्ती की रहेगा इंतजाम
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! सहरसा जिला के वरिय प्रशासनिक पदाधिकारियों के आदेश पर महुआ बाजार के व्यवसायियों के साथ सोनबरसा राज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार, और सिमरी बख्तियारपुर एस डी पी ओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बैठक कर दो दिनों से बंद महुआ बाजार को करवाया चालू! सुरक्षा का पूर्ण दिया गारंटी! दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि अपराधी का शिघ्र होगा गिरफ्तारी तथा महुआ बाजार में 24 घंटा पैदल पुलिस गस्ती दल की रहेगी तैनाती! एसडीओ ने कहा कि महुआ बाजार में बसनही थाना रहते हुए इस तरह की हुई घटना पुलिस के लिए एक चुनौती है! इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
मालुम हो कि बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में अपराधियों ने एक मछुआरे की हत्या और खाद्य बीज व्यवसायी की दुकान पर रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना को दिए अंजाम के बाद व्यवसायियों ने घटना के विरोध में दो दिनों से स्थानीय जनता की सहयोग से महुआ बाजार को बंद कर सुरक्षा की मांग प्रशासन से कर रहा था! व्यवसायियों का कहना था कि महुआ बाजार स्थित बसनही थाना रहते हुए अपराधी खुले आम नंगा नाच कर रहा है और पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बन तमाशा देख रही है! फलस्वरूप स्थानीय व्यवसायियों सहित जनता में दहशत व्याप्त हो गया था! अपराधियों के बढ़ते मनोबल के लिए स्थानीय पुलिस की कमजोर व्यवस्था को लोग सीधे तौर पर जिम्मेदार मान रहे थे! कारण ऐसा कभी भी महुआ बाजार में घटना नहीं हुई थी!
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज बीडीओ अरविन्द कुमार, सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ मुकेश कुमार ठाकुर, काशनगर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर, बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला और पूर्व बसनही थानाध्यक्ष सह सौरबाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने स्थानीय व्यवसायियों सहित जनता के साथ विभिन्न मुद्दों पर लम्बी वार्तालाप किया और उक्त बैठक में अधिकारियों ने व्यवसायियों सहित जनता की सुरक्षा का आश्वासन दिया! तत्पश्चात स्थानीय दुकानदारों ने दुकान खोलने पर राजी हो गया!
एसडीओ, बीडीओ के साथ बसनही थानाध्यक्ष व काशनगर थानाध्यक्ष आदि ने महुआ बाजार घुम घुम कर सभी दुकानदारों को आश्वस्त कर बिना भय के दुकान खोलकर दुकानदारी करने के लिए प्रेरित किया! फलस्वरूप महुआ बाजार में तीसरे दिन स्थिति सामान्य हो गई और पहले की तरह बाजार में रौनक दिखने लगी!
अपुष्ट खबर के अनुसार सहरसा एसपी भी शिघ्र महुआ बाजार की स्थिति का जायजा लेने के लिए आएंगे ऐसा सुना जा रहा है!