रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य के नाम पर धांधली को लेकर ग्रामीणों ने उठाया जांच की मांग
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच प्रमुख टोला स्थित उत्कर्मित माध्यामिक परीसर स्थित एक विद्यालय भवन का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों ने संवेदक पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए बताया की विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य को लेकर किसी प्रकार की न तो योजना बोर्ड लगाया गया है और न ही गुणवत्ता पर ध्यान रखा जा रहा है जिससे विद्यालय भवन की स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहेगी जिससे कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग के वरीय पदाधिकारी द्वारा संचालित योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।