विद्यालय के छत पर बैठकर बच्चे ले रहे हैं मजा,शिक्षक हैं लापरवाह

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

विद्यालय के छत पर बैठकर बच्चे ले रहे हैं मजा,शिक्षक हैं लापरवाह

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के गढ़िया जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में स्थित उत्कर्मित मध्य विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे विद्यालय के छत पर बैठकर मजा ले रहे हैं लेकिन उसे पता नहीं है की उसके साथ कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है जिसको लेकर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक लापरवाह बने हुए हैं जिसे यह पता नहीं है की बच्चे विद्यालय में पढ़ रहे हैं या विद्यालय के छत पर बैठकर मजा ले रहे हैं जिससे साफ जाहिर होता है की विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कितने लापरवाह बने हुए हैं। हालाकि तस्वीर लेने के दौरान कुछ बच्चे डर से भाग गए थे लेकिन कुछ बच्चे बैठे ही रह गए। वैसे भी विद्यालय के मुख्य गेट को हमेशा बंद रखा जाता है जिससे की बच्चे पढ़ाई के समय भाग न जाए या टिफिन के बाद अपने घर न चले जाए लेकिन इस बात से विद्यालय के शिक्षक अनभिज्ञ बने हुए हैं की बच्चे पढ़ रहे हैं या छत पर बैठकर मजा ले रहे हैं।