रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
भारी मात्रा में विदेशी शराब एवम बीयर के साथ दो युवक गिरफ्तार
सौर बाजार बैजनाथपुर मुख्य सड़क मार्ग में बेलहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर के साथ दो युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की जिला सुचना ईकाई एवम बैजनाथपुर पुलिस के सहयोग से एक डस्टर कार में भरा अलग अलग ब्रांड के 750 एमएल के 83 बोतल जिसकी मात्रा 62.250 लीटर है और 500 एमएल के 204 बोतल बियर जिसकी मात्रा 102 लीटर है के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र शंकर कुमार और सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव वार्ड नंबर 6 निवासी दिलीप यादव के पुत्र नीरज कुमार के रुप में हुई है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।