रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
नलकूप का पानी बहाने के विवाद में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी
नलकूप का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद के कारण मारपीट में महिला समेत दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, सभी जख्मी का ईलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में सोमवार होली के दिन सुवह की है.जहा राजकिशोर यादव और खोखा यादव के बीच नलकूप का पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हुआ बातों बात में विवाद हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा बीच बाचाव के बाद विवाद शांत हुआ और जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया.जख्मी में एक पक्ष के राजकिशोर यादव,फुलचन देवी रणवीर यादव, अनिता देवी और दूसरे पक्ष के सुभाष यादव और शिंकू यादव शामिल है .
बैजनाथपुर पुलिस को दिए आवेदन में राजकिशोर यादव ने कहा है कि मेरे दरवाजे पर लगे नलकूप का पानी सड़क के बगल होकर मेरे हीं खेत में बहता है जिसे रोकने के लिए मेरे परोसी खोखा यादव , सुभाष यादव,सिंकू यादव,बिशुन यादव , शुशील यादव समेत उनके अन्य सहयोगी मेरे दरवाजे पर आकर मोटर को तोड़फोड़ करते हुए मारपीट करने लगा जिसमें हम सभी परिवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिसे बगल के लोगों द्वारा बीच बचाव करते हुए हमलोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां हमलोग इलाज करवा रहे हैं. जबकि दूसरे पक्ष के खोखा यादव ने भी पुलिस को दिए आवेदन में जोर जबरदस्ती मारपीट करने का आरोप राजकिशोर यादव समेत उनके अन्य सहयोगियों पर लगाया है. दोनों पक्षों द्वारा बैजनाथपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया गया है. मामले में थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.