रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
करोड़ों रुपए की लागत राशी से बनी पंचायत सरकार भवन में कर्मी के नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत के धमसेना गांव में करोड़ों रुपए की लागत राशी से तो पंचायत सरकार भवन का निर्माण कर दिया गया है लेकिन पंचायत वासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने बताया की विगत तीन वर्षों से मुखिया सहित आरटीपीएस कर्मी और कोई अन्य अधिकारी नहीं आते हैं जिससे हम लोगों को आवश्यक कागजात बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है जहां समय पर कोई भी कार्य नहीं होता है। कई लोगों ने बताया की कभी कभी राजस्व कर्मचारी आते हैं इसके अलावा कोई अधिकारी नहीं आते हैं जिसको लेकर कई बार सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत भी करवाया गया है लेकिन उसके द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार जिस उद्देश्य से पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य करवाया है उससे पंचायत वासियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा देखा जा रहा है की सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अन्य पंचायतों में भी पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य करवाया गया है लेकिन कोई भी कर्मी नहीं आते हैं।