रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने जांच का उठाया मांग
सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य इन दिनों बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 11680070 रूपए की लागत राशी से किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की संवेदक द्वारा भवन निर्माण कार्य में घोर धांधली किया जा रहा है जिसमें गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है जिससे भवन समय से पहले ही ध्वस्त हो जाएगा। शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान जमीन ढलाई में जिस प्रकार से सीमेंट, कंकृट और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा था उससे साफ जाहिर होता है की भवन निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है साथ ही पिलर बनाने में जिस लोहे की रॉड का प्रयोग किया जा रहा है वो ज्यादा दिनों तक नहीं टीक सकता है। इसको लेकर स्थानीय इंदल यादव, सुनील शर्मा, राजेश कुमार, संतोष साह, आनंद कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोगों ने भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।