रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत तो दूसरा अस्पताल में भर्ती
बैजनाथपुर सौर बाजार मुख्य सड़क मार्ग में गोदाम के समीप गुरुवार के सुबह सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गया जिसका ईलाज नजदीक के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक मधेपुरा जिला के अरार थाना क्षेत्र के कंठाही गांव निवासी प्रमोद ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार है जो बैजनाथपुर अपने फूफा विद्यानंद ठाकुर के यहां आया हुआ था जो बाईक पर सावर होकर अपने साथी के साथ दूध लाने बैजनाथपुर चौक जा रहा था इसी दौरान पिछे से आ रहे ट्रक चालक संतुलन खो कर जोरदार धक्का माड़ दिया जिससे सूरज कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई साथ ही कुछ देर के लिए वाहनों की जाम लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया और घटना की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है की ट्रक चालक मौके से फरार है जबकि कुछ लोगों का कहना है की बगल के दूकान में लगी सीसीटीवी फुटेज से सारा मामला सामने आ जाएगा। वहीं घायल युवक बैजनाथपुर वार्ड नंबर 23 निवासी विद्यानंद ठाकुर के पुत्र गौरव कुमार का ईलाज जारी है। फिलहाल बैजनाथपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा भेज कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है।