होली पर्व शान्तिपूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 24-25 और शहरी क्षेत्रों में 25 मार्च को होली पर्व मनाया गया। होली पर्व काफी शानतिपूर्ण माहौल में एवं पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन के देखरेख में मनाया गया, कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर समाचार लिखे जाने तक नहीं है।
सभी वर्षों की तरह इस वर्ष भी होली पर्व से पूर्व विभिन्न संस्थानों के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम तथा एक दूसरे को सहयोग करने की परम्परा देखा गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन और शहरी क्षेत्रों में एक दिन होली पर्व मनाया गया।