सौर बाजार थाना पुलिस अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाया सघन छापेमारी अभियान

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाया सघन छापेमारी अभियान

सौर बाजार थाना पुलिस इन दिनों अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। इसको लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की CAPF के मदद से मंगलवार को अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध थाना क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत और चंदौर पश्चिमी पंचायत के कई गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें एक व्यक्ति को 3 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया जिसकी पहचान पूछताछ के दौरान सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा गांव निवासी परमानंद यादव के पुत्र कृष्णानंद के रुप में हुई है जिससे विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। जबकि दुसरे मामले में सौर बाजार थाना कांड संख्यां 880/22 के प्राथमिक अभियुक्त सहूरिया पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।