रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया बिहार लघु उद्यमी योजना की शुरुआत
जाति आधारित गणना में सभी वर्गों में आर्थिक रूप से गरीब परिवारों में कम से कम एक सदस्य को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार लघु उद्यमी योजना का कार्यान्वयन उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के पोर्टल पर ऑनलाईन प्राप्त आवेदन-पत्रों को कम्प्यूटरीकृत रैण्डमाईजेशन के माध्यम से स्कूटनी के पश्चात निर्धारित अर्हता प्राप्त आवेदकों का चयन किया गया है, जिसमें सहरसा जिला में चयनित लाभुकों की कुल संख्या - 989 है। विदित हो कि दिनांक 06.03.2024 को 10ः15 बजे पूर्वा0 में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में उक्त योजनान्तर्गत चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त का चेक (राशि-रूपये पचास हजार) वितरित किया गया, जिसमें सभी जिलाधिकारियों को भी भी0सी0 के माध्यम से सम्मिलित होना था तथा उक्त कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त वर्णित योजनान्तर्गत अपने जिले से संबंधित 05 लाभुकों को प्रथम किस्त का चेक वितरित किया जाना था। इस हेतु आज दिनांक 06.03.2024 को जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी आई0ए0एस0 के द्वारा सभी वर्गो से एक-एक लाभुकों को वर्णित राशि का चेक प्रदान किया गया। आवेदकों की सूची इस प्रकार हैः- 1. कुमारी रूपम सिंह - सामान्य - डीटरजेन्ट/सॉप विनिर्माण 2. सईद अब्दुर रहमान अशरफ - अल्प0सं0 - स्टील गुड्स विनिर्माण 3. पवन सादा - अनु0 जाति - पापड़ - बड़ी विनिर्माण 4. विजय पंडित - अ0 पि0 वि0 - क्लेय - टॉय पोर्ट विनिर्माण 5. माया कुमारी यादव - पि0वि0 - मशाला उत्पादन। उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता, सहरसा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सहरसा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।