जिला पदाधिकारी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम प्रखंडवार की गई चुनाव संबंधित समीक्षा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा

जिला पदाधिकारी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम प्रखंडवार की गई चुनाव संबंधित समीक्षा


 जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी,सहरसा, श्री वैभव चौधरी, आई०ए०एस० द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम् से प्रखण्डवार निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं समीक्षा के क्रम में यथोचित दिशा-निर्देश दिये गये। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र भ्रमण क्रम में आदर्श आचार संहिता अंतर्गत वर्णित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं एवं उल्लघंन परिलक्षित होने की स्थिति में तत्काल एफ॰आई॰आर॰ दर्ज करते हुए यथोचित कार्रवाई निश्चित रुप से सुनिश्चित करें। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को लोकसभा आम निर्वाचन -2024 के सुचारु संचालन निमित्त  प्रखण्ड स्तर पर कोषांगों को अविलम्ब कार्यशील करने का निर्देश दिया गया है। एफ॰एस॰टी॰ को नियमित रुप से सतत क्षेत्र भ्रमण एवं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पाये जाने की स्थिति में सुसंगत प्रावधानों के तहत यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के आवासन हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई निदेश दिया गया कि आवासन हेतु चिन्हित स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं  की उपलब्धता सनिश्चित की जाय। किसी भी प्रकार समस्या नहीं हो इस हेतु संबंधित विभाग/ स्कूल प्रबंधन से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या निवारण हेतु अविलम्ब आवश्यक कार्रवाई की जाय। बैठक में सी-भिजिल अंतर्गत निर्धारित दायित्व निर्वहन समीक्षा के क्रम में तत्परता से इसके लगातार पर्यवेक्षण एवं प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय अवधि में निश्चित रुप से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। नौहट्टा, महिषी, सिमरी बख्यितारपुर एवं सलखुआ से संबंधित अंचलाधिकारियों को दियारा दुर्गम क्षेत्र में निर्वाचन प्रयोजनार्थ नाव/ट्रेक्टर एवं अन्य आवश्यक संसाधन  संबंधित सुस्पष्ट प्रतिवेदन अविलम्ब वाहन कोषांग को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। उक्त वर्णित अंचलों से संबंधित अंचलाधिकारियों को दियारा/दुर्गम/आंतरिक क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। बैठक मेें निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार मतदान केन्द्रों मेें आवश्यक न्यूनतम सुविधा उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई,निर्देश दिया गया कि स्कूल प्रबंधन संबंधित विभागो से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या संज्ञान आने की स्थिति में इसके निदान हेतु अविलम्ब ठोस कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को अविलम्ब कारवाई करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त मतदान केन्द्रों में आवश्यक न्युनतम सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई करेंगे। प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में पचास प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर बेवकास्टिंग कराया जाना प्रस्तावित है। तत् संबंधित सूची अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन निमित्त गठित कोषांगों द्वारा कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई एवं निधारित कार्यो को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को प्रखंड स्तर पर सुस्पस्ट कार्ययोजना के अनुसार विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां विगत में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है,में प्रभावी मतदाता जागरूकाता अभियान के लगातार संचालन हेतु निर्देशित किया गया है। आज आयोजित बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन,जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर,भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सदर,उप निर्वाचन पदाधिकारी,कोषांगो के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।