सोनबरसा नगर पंचायत में हल्की वर्षा से ही आवागमन हो जाती है अवरुद्ध जनता में है आक्रोश
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 से गुजरने वाली सोनबरसा राज - अतलखा मुख्य मार्ग में वर्षा का पानी जमा होने से आवागमन में भाड़ी परेशानी राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को हो रही है। कहा जाता है कि यहाँ पर हल्की वर्षा होने पर ही पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी उठाना पड़ जाता है। इस सम्बन्ध में कई बार जनता द्वारा आवाज उठाने के बाबजूद सोनबरसा नगर पंचायत प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
मालुम हो कि सोनबरसा नगर पंचायत में विकास कार्य करने हेतु जब भी राशि आती है, उक्त राशि का उपयोग यत्र तत्र कर दिया जाता है लेकिन मुख्य विकास कार्य करने से सोनबरसा नगर पंचायत प्रशासन अपनी रुख को मोड़ लेती है। स्थानीय नागरिक व भाजपा नेता अमीर राम का कहना है कि यदि जल निकासी की व्यवस्था यहाँ हो जाती है तो फिर यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।