रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक महिला सहित अन्य गिरफ्तार
सौर बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों शराब कारोबारी में कोई कमी नजर नहीं आ रही है जबकि अवैध शराब कारोबारी एवम शराब सेवण के विरुद्ध सौर बाजार थाना पुलिस हमेशा तत्पर रहती है इसके बावजूद भी शराब तस्कर अपने कामों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिस दौरान थाना क्षेत्र के अजगेबा गांव से शराब कारोबार में संलिप्त बिजनेस यादव के पत्नी रानी देवी को गिरफ्तार किया गया है जिसके घर से अलग अलग ब्रांड के 209 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है जिसकी कुल मात्रा 69.405 लीटर है। वहीं कढ़ैया गांव निवासी सुरेन्द्र यादव के पुत्र विकास कुमार को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि कढ़ैया गांव निवासी दशरथ मेहता के पुत्र देवेन्द्र मेहता को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।