रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
राजस्व कर्मचारी के बिचौलिए द्वारा किए गए कार्यों से रैयत परेशान, न्याय के लिए अंचल कार्यालय और थाना का लगा रहे हैं चक्कर
सौर बाजार अंचल कार्यालय में बिना बिचौलिए के जमीन सम्बन्धित मामले का निष्पादन नहीं हो रहा है जिससे दर्जनों रैयत न्याय के लिए अंचल कार्यालय और थाना का चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। ताजा मामला है सौर बाजार अंचल क्षेत्र के नादो पंचायत के खेड़ा गांव से जहां 60 वर्षीय नागो यादव अपने निजी जमीन की जानकारी को लेकर सौर बाजार अंचल कार्यालय में इन्फॉर्मेशन आवेदन के माध्यम से 21/12/21 को सुचना मांगा था जिसमें लिखा गया था की मौजा नादो, थाना नम्बर 112 के अन्तर्गत खाता संख्यां 660 और खेसरा संख्यां 3109,3986,3995,3166,3256 में से कितना जमीन खरीदा हुआ है और कितना जमीन बचा हुआ है साथ ही किस रैयत के नाम से जमाबंदी कायम है। इस बात की जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है साथ ही पीड़ित ने बताया की राजस्व कर्मचारी के बिचौलिए द्वारा बार बार हमे दिग्भ्रमित किया जा रहा है। बिचौलिए के विरुद्ध सौर बाजार थाना में भी 17 जनवरी 2024 को आवेदन दिया गया है जिसके विरुद्ध अब तक जांच कर कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है की सौर बाजार अंचल कार्यालय में सभी राजस्व कर्मचारी के पास कई बिचौलिए अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है जिसके बिना कोई काम नहीं होता है। अब देखने वाली बात होगी की खबर के बाद सौर बाजार अंचलाधिकारी द्वारा बिचौलिए के विरुद्ध किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।