पंचायत में चल रहे योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा


पंचायत में चल रहे योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया जांच की मांग

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 7 बखरी गांव में 15 वीं योजना से ग्राम पंचायत के मुखिया पुष्पा देवी और पंचायत सचिव के द्वारा पक्की नाला निर्माण कार्य बिना योजना बोर्ड के ही संचालन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों का कहना है की व्यापक रूप से धांधली किया जा रहा है। योजना में घटिया ईट और बालू का प्रयोग कर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। योजना में धांधली की बात सुनकर बुधवार को जेई मुकेश कुमार योजना स्थल पर पहुंच कर घटिया ईट और बालू को बदलवा तो दिए, वहीं ग्रामीणों का आरोप है की पहले से किए गए नाला निर्माण कार्य में बगल के खेत से मिट्टी लाकर उसी पर नाला का निर्माण कार्य किया गया है जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगा जिसे जेई मुकेश कुमार द्वारा अनदेखा कर दिया गया है। इस बात को लेकर मीडिया द्वारा जब जेई मुकेश कुमार से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो वे मोबाइल रिसीव करना मुनासिव नहीं समझा। योजना में धांधली को लेकर स्थानीय लोगों ने वरीय पदाधिकारी से जांच की मांग उठाया है साथ ही बताया की अगर योजना की जांच सही तरीके से की जाय तो स्वतः पता चल जाएगा की योजना में कितने बड़े पैमाने पर धांधली किया गया है।