रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
कोशी महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ
स्थानीय स्टेडियम मैदान, सहरसा में दो दिवसीय कोशी महोत्सव-2024 का शुभारंभ माननीय विधायक, महिषी,श्री गुंजेश्वर साह, माननीय विधायक, श्री आलोक रंजन, आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा, श्रीमती नीलम चौधरी, जिलाधिकारी, सहरसा श्री वैभव चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त अवसर पर आयुक्त कोशी प्रमंडल ने जिलावासियों को कोशी महोत्सव के अवसर पर शुभकामना दी। जिलाधिकारी ने उक्त अवसर संबोधित करते हुए कहा कि कोशी महोत्सव कोशी प्रमंडल के सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर जिलावासियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। माननीय विधायक महिषी एवं सहरसा सदर ने कोशी महोत्सव के अवसर पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी गणमान्य अतिथियों को पाॅग एवं शाॅल देकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। दो दिवसीय कोशी महोत्सव के दौरान इंडियन आइडल फेम पार्श्व एवं लोक गायिका द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए,उप निदेशक जन-सम्पर्क(क्षेत्र) कोशी प्रमंडल सहरसा उपस्थित थे।