चुनावी बोंड सार्वजनिक करने को लेकर सीपीएम ने सौंपा स्मार पत्र



चुनावी बोंड सार्वजनिक करने को लेकर सीपीएम ने सौंपा स्मार पत्र

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सहरसा :- सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसबीआई बैंक से चुनावी बोंड विवरणी देने में आनाकानी के खिलाफ सीपीएम जिला कमिटी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसबीआई मुख्य प्रबंधक कचहरी शाखा सहरसा को महाप्रबंधक महोदय, भारतीय स्टेट बैंक, मुम्बई के नाम से स्मार पत्र सौंपा गया। स्मार पत्र सौंपने के पश्चात सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव ने कहा कि चुनावी बोंड राजनीतिक भ्रष्टाचार है। सीपीएम शुरू से ही चुनावी बोंड से अपने को अलग मात्र नहीं रखा बल्कि इस काले राजनीति भ्रष्टाचार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राजनीतिक भ्रष्टाचार को उजागर भी किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनावी बोंड को अनैतिक एवं भ्रष्टाचार करार दिया। 06 मार्च तक एसबीआई बैंक से चुनावी बोंड विवरणी देने को कहा गया परन्तु एसबीआई द्वारा 30 जून तक का समय मांगना यह दर्शाता है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी एवं मोदी सरकार की पोल नहीं खुल जाय। एक राजनीतिक साजिश के तहत एसबीआई से ऐसा करवाया जा रहा है। सीपीएम इस काले चिट्ठे के खुलने तक आन्दोलन जारी रखेगी। शाखा प्रबंधक को सोपे स्मार पत्र में 1. उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बोंड के संबंध में मांगी गयी जानकारी अविलम्ब मुहैया करायी जाय।, 2. चुनावी बोंड की पूरी जानकारी देने में टाल मटोल बंद किया जाय। 3. जिन्होंने ने भी बोंड खरीदा है तथा जिसके भी खाते में बोंड का पैसा जमा हुआ है उसका अघतन जानकारी प्रकाशित करने कि मांग किया प्रतिनिधि मंडल में सीपीएम जिला सचिव कामरेड रणधीर यादव के अलावा माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य कुलानन्द कुमार, रमेश यादव, बद्री नारायण मंडल, बलराम यादव,नसीम उद्दीन, केशव कुमार,पवन सादा, डोमी पासवान,मो. अली,नीरो सादा आदि सीपीएम नेता मौजूद थें।