अर्धनिर्मित पुलिया से लोगों को होती है परेशानी, लोगों ने किया खुद की व्यवस्था

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

अर्धनिर्मित पुलिया से लोगों को होती है परेशानी, लोगों ने किया खुद की व्यवस्था

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर एक महादलित टोले बेलहा से पुर्व जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग में विगत दस वर्षों से पुलिया अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ा हुआ है जिसे पुरा नही किया गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिया के बीच मिट्टी भर दिया जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। स्थानीय लोगों ने बताया की पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण कार्य करवाया गया था लेकिन पुलिया बनाकर उसके ऊपर ढलाई नहीं किया जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी जिसको लेकर लोगों ने पुलिया के बीच मिट्टी भराई कर दिया लेकिन पानी का निकासी बंद हो गया जिससे बारिश के दिनों में पानी धान का फ़सल डूब कर बर्बाद हो जाता है। वहीं कई लोगों ने बताया की पुलिया निर्माण कार्य में हमलोगों ने जो मजदूरी किया था उसका पैसा भी नहीं मिला है। पुलिया निर्माण कार्य किस योजना मद से करवाया जा रहा है उसको लेकर किसी प्रकार का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जिससे योजना की लागत राशी और मद का पता लग सके। बताया जा रहा है की संवेदक के लापरवाही से पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।