लोक सभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया बैठक आयोजित

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा

लोक सभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया बैठक आयोजित 

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन,2024 हेतु गठित कोषांग से संबंधित वरीय,नोडल पदाधिकारीयों के साथ आयोजित बैठक में निर्धारित दायित्वों एवम किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में कार्मिक कोषांग,सामान्य प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम/vvpat एवं वज्रगृह कोषांग, वाहन कोषांग,विधि व्यवस्था कोषांग,प्रेक्षक कोषांग एवं आवासन कोषांग सहित अन्य कोषांग द्वारा निर्धारित दायित्वों के अनुसार अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं सभी कोषांग को निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।समीक्षा क्रम में मतदान दल के लिए रूट प्लान तैयार करने,निर्वाचन प्रयोजनार्थ आवश्यकतानुसार वाहन का आकलन करते हुए इसकी सम्यक व्यवस्था हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण व्यक्तियो/अर्ध सैनिक बल, सशस्त्र पुलिस बल के आवासन हेतु चिन्हित भवनों के यथोचित संधारण के लिए अविलंब आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।समीक्षा क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले संभावित आम सभा आयोजन स्थल संबंधित समेकित विवरण/सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
             बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।