रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
जन संवाद यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव का पान चौपाल संघ ने किया स्वागत
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक पर गुरुवार को जन संवाद यात्रा पर निकले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का मधेपुरा से सहरसा जाने के क्रम में कोशी पान चौपाल संघ के संयोजक रमेश कुमार शर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गर्म जोशी से बैंड बाजा के साथ किया। इस्को लेकर रमेश कुमार शर्मा ने बताया की नीतीश मोदी की सरकार गरीब एवम निचले तबके के लोगों को विकास के नाम पर केवल आईना दिखाने का काम किया है। इस बार के लोक सभा चुनाव में वही लोग अब नीतीश मोदी की सरकार को झुनझुना दिखाने का काम करेंगे। सभी जनता जान चुकी है की नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी केवल अपना कुर्सी बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं इस बार पलटू चाचा और केन्द्र की मोदी सरकार के बातों में जनता नहीं आने वाली है। लोक सभा और बिहार विधान सभा चुनाव में जनता इस बार जरूर सबक सिखाएगी।