75 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ एक युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

75 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ एक युवक गिरफ्तार

सौर बाजार थाना क्षेत्र से 75 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत सौर बाजार निवासी स्वर्गीय विजय भगत के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार को 75 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।