महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर 24 घंटा अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया भंडारे के साथ हुआ संपन्न

गया बिहार
ब्यूरो रिपोर्ट 

महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर 24 घंटा अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया भंडारे के साथ हुआ संपन्न 

गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भदेया कंचन नगर के मां देवी मंदिर प्रांगण में 24 घंटा अखंड कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया । अखंड कीर्तन में गांव के ग्रामीण पुरुष, महिला युवा  भक्त जनों ने भारी संख्या में भाग लेकर मंदिर प्रांगण में, ओम् जय सियाराम जय हनुमान जयकारे लगाते रहे। महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर 24 घंटा ओम् जय सियाराम जय जय हनुमान के नाम का गूंज मान दिन रात भक्तों ने गाते रहे सनातन धर्म में पूजा अखंड कीर्तन-भजन का बहुत बड़ा महत्व सदियों से चलता आ रहा है और चलता रहेगा। इस अखंड कीर्तन कार्यक्रम में समाजसेवीयों,यूवा का योगदान रहा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कहना है कि भगवान के साधना भक्ती करने से सुख शांति समृद्धि कि प्राप्ति होती है ।