कटिहार में प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी, बोले- 2025 में नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या अकेले लड़ें जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे



कटिहार में प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी, बोले- 2025 में नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या अकेले लड़ें जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे

कटिहार:- जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कटिहार में लेबर ऑफिस के पास डहेरिया में जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2025 में अगर बिहार में विधानसभा का चुनाव हुआ, तो नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़ें या अकेले लड़ जाएं उनके दल जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे। अगर, आएंगे तो बिहार की जनता के सामने खड़े होकर मैं माफी मांग लूंगा।

4-5 महीने पहले हमारी बात सुनकर पार्टी में खलबली मची तो वहां से भाग गए नीतीश कुमार: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के बारे में हमने आज से 4-5 महीने पहले कहा था कि अगर महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें 5 सीट भी नहीं मिलेगा, हमारी बात सुनकर पार्टी में खलबली मची तो वहां से भाग गए। अब मैं नई भविष्यवाणी कर रहा हूं कि नीतीश कुमार चाहे एनडीए के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े, चाहे अकेले लड़ जाएं, 2025 में अगर बिहार में विधानसभा का चुनाव हुआ, तो नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या अकेले लड़ जाए उनके दल जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे। अगर, आएंगे तो बिहार की जनता के सामने खड़े होकर मैं माफी मांग लूंगा।