लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया बैठक आयोजित

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा

लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया बैठक आयोजित


 लोकसभा आम निर्वाचन -2024 निमित्त प्रथम प्रेस काॅन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय विकास भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी,सहरसा,श्री वैभव चौधरी,भा॰प्र॰से॰की अध्यक्षता में किया गया। उक्त अवसर पर प्रेस काॅन्फ्रेंस में मिडिया कर्मीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 13-मधेपुरा एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 25-खगड़िया हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होगी, जिससे संबंधित विवरणी निम्नवत है:-
1. अधिसूचना जारी करने की तिथि 12.04.2024 
2. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19.04.2024
3. नामांकन पत्रों की जाँच 20.04.2024
4. अभ्यार्थिता वापसी की अंतिम तिथि 22.04.2024
5. मतदान तिथि         07.05.2024
6. मतगणना तिथि 04.06.2024
       उक्त अवसर पर जानकारी दी गई कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान दिनांक 06.06.2024 तक प्रभावी रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिलान्तर्गत चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रांे में समेकित रूप से मतदाताओं की कुल संख्या 1352329 है, जिसमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 700246,महिलाओं की संख्या 652050,एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 33 है। उन्होने बताया कि जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1390 है। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में निर्वाचक जनसंख्या का अनुपात 0.59,निर्वाचको का लिंग अनुपात 931 है। 
74-सोनवर्षा(अ॰जा॰) के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,श्री ललित कुमार भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता सहरसा है। 
75-सहरसा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,श्री प्रदीप कुमार झा,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर सहरसा है। 
76-सिमरी बख्तियारपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,श्रीमति अनिषा सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी ,सिमरी बख्तियारपुर है। 
77-महिषी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,श्री ज्योति कुमार,अपर समाहत्र्ता,सहरसा है। 
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अधिसूचित है। उन्होने बताया कि नगर आयुक्त नगर निगम सहरसा/सभी कार्यपालक पदाधिकारी/नगर परिषद/नगर पंचायत/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/सभी अंचलाधिकारी/सभी थानाध्यक्ष,सहरसा को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सरकारी भवनों,सार्वजनिक स्थानों,एवं निजी भवनों से आचार संहिता प्रभावी होने के क्रमशः 24 घंटे,48 घंटे,एवं 72 धंटे के अंदर विभिन्न सरकारी योजना संबंधी पोस्टर,पम्पलेट,प्रचार संबंधी आदि को हटाने का निर्देश दिया गया हैं। उक्त निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करना अनिवार्य एवं अपेक्षित होगा। जिलान्र्गत चार विधान सभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों में सेक्टर का गठन कर कुल 178 सेक्टर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंडों मंे इंटीग्रटेड चेक पोस्ट की स्थापना की गई है।जिसमें कर्मीयों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उक्त अवसर पर बताया कि निर्वाचन तिथि की घोषणा के बाद ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है जिसके प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करना सभी संबंधित के लिए अनिवार्य एवं अपेक्षित होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कोषांग द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रियान्वयन में ओर तेजी लाई जायेगी। आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,सहरसा, अनुमंडल पदाधिकारी,सिमरी बख्तियारपुर,भूमि सुधार उप समाहत्र्ता,सहरसा उपस्थित थे।