रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
20 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सौर बाजार थाना क्षेत्र में कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन कोई शराब कारोबारी या शराब का सेवण करने वाले पुलिस के गिरफ्त मे नही आता हो, जो यह साबित कर रहा है की बिहार में शराबबंदी के नाम पर नौटंकी चल रहा है। सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की थाना क्षेत्र के कचरा गांव वार्ड नंबर 8 निवासी शंकर यादव के पुत्र गौरव कुमार को 20 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।