सरस्वती पुजा में शान्ति बहाल करने हेतु सौर बाजार थाना पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सरस्वती पुजा में शान्ति बहाल करने हेतु सौर बाजार थाना  पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

सौर बाजार प्रखंड के कई पंचायतों सहित पुरे क्षेत्र में आज सरस्वती पुजा को लेकर धूमधाम देखी जा रही है। शान्ति पुर्ण माहोल में सरस्वती पुजा संपन्न हो सके इसके लिए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल बल के साथ पुरे थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शान्ति पुर्ण माहोल में सरस्वती पुजा संपन्न करने का निर्देश दिए। इसके अलावा बताया की पुजा पंडाल में या प्रतिमा विसर्जन के समय डीजे बजाने पर बिल्कुल प्रतिबंध रहेगा। सरस्वती पुजा को लेकर कई जगह मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही बताया की  पुजा पंडाल में अश्लील गाने नहीं बजेंगे और असामाजिक तत्वों के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी किसी भी प्रकार के हुरदंग मचाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।