नव पद स्थापित सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक ने एक पुलिस निरीक्षक, एक प्रभारी पुलिस शिविर पदाधिकारी सहित चार थानाध्यक्ष को किया नियुक्त

नव पद स्थापित सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक ने एक पुलिस निरीक्षक, एक प्रभारी पुलिस शिविर पदाधिकारी सहित चार थानाध्यक्ष को किया नियुक्त

पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर राज्य मुख्यालय से तबादला प्रक्रिया के बाद विधि व्यवस्था को देखते हुए किया गया है पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा संवाददाता

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त चलाने हेतु एक इंस्पेक्टर सहित एक पुलिस शिविर तथा चार थानाध्यक्ष के पद पर नये पदाधिकारी को नियुक्त किया है। 
जिसमें (1) पुलिस निरीक्षक मोहम्द सुजाउद्दीन को डी आई यू शाखा सहरसा से पुलिस निरीक्षक सिमरी बख्तियारपुर अंचल,(2) वहीं पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार यादव को सदर थाना सहरसा से प्रभारी पुलिस शिविर पस्तपार जबकि(3) पुलिस निरीक्षक जयशंकर कुमार को पुलिस केन्द्र सहरसा से थानाध्यक्ष सोनबरसा राज थाना,(4) पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार को पुलिस केन्द्र सहरसा से थानाध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर,(5) पुलिस निरीक्षक विशाल कुमार को सदर थाना से थानाध्यक्ष सलखुआ थाना, और(6) पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी को सलखुआ थाना से थानाध्यक्ष बनगांव थाना में पदस्थापन किया गया है। 
मालुम हो कि सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार ने तबादला पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि सभी पुलिस पदाधिकारी को आदेश दिया जाता है कि अपने अपने नये पदस्थापन प्रतिष्ठान में 24 घंटे के अन्दर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। 
ज्ञात हो कि सहरसा जिला आरक्षी अधिक्षक हिमांशु कुमार के पदस्थापन पश्चात यह पहला सूची तबादला का निर्गत किया गया है।