लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर किया गया विचार विमर्श

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर किया गया विचार विमर्श

मधेपुरा लोक सभा चुनाव क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सौर बाजार प्रखंड के दर्जनों लोगों ने बैठक आयोजित कर विचार विमर्श कर निर्णय लिया की आज तक कोई भी पार्टी का प्रत्याशी हो चुनाव जीतने के बाद कभी भी जनता के बीच नहीं आते हैं जिससे आम लोगों की समस्या दूर नहीं हो पाती है। आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया की इसके लिए सुहथ पंचायत के पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि बिपुल कुमार सिंह योग्य उम्मीदवार है, जिसके नाम पर बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नाम को पारित कर दिया। इसका समर्थन करते हुए चंदौर पुर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने बताया की सौर बाजार प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य का पुरजोर सहयोग रहेगा। वहीं बैठक में उपस्थित रूपेश कुमार, सुधांशु शेखर, बोआ यादव, बिकास दुबे, प्रदीप कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बिपुल कुमार सिंह के नाम पर अपनी सहमती जताए। अब ऐसे में देखने वाली बात होगी की मधेपुरा लोक सभा में पहले से कई दिग्गज उम्मीदवार है जिसे पराजित करना किसी के बलबूते की बात नहीं है ऐसी स्थिति में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में बिपुल कुमार सिंह अपना परचम लहराने में कहां तक सफल हो पाते हैं या किसी राजनीतिक दलों से चुनाव के नाम पर पैसे ऐंठने की बात तो नहीं हो रही है ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा।