भारत रत्न से सम्मानित कंठ कोकिला और स्वर- सामग्री" लता मंगेश्कर" के मनाई गई पुण्यतिथि

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा

भारत रत्न से सम्मानित कंठ कोकिला और स्वर- सामग्री" लता मंगेश्कर" के मनाई गई पुण्यतिथि


स्वयंसेवी संस्था" कौंसिल आफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट" कुजापी (गया) के तत्वाधान में भारत रत्न से सम्मानित कंठ कोकिला और स्वर- सामग्री" लता मंगेश्कर" के पुण्यतिथि पर मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीजी नगर, कुजापी (गया) के सभागार में एकदिवसीय" शैक्षणिक उत्कृष्टता: एक व्यापक शिक्षक- प्रशिक्षण कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि" डा० प्रतिमा गुरुंग (शिक्षा विभाग) दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (गया), विशिष्ट अतिथि डा० प्रदीप कुमार (एम०बी०बी०एस, अनु०ना०म०मेडिकल कांलेज गया) गरिमामई उपस्थिति मंगल कु० राज (शोधार्थी) दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया) विद्यालय प्राचार्य प्रवीण रंजन गांधी, स्वयंसेवी संस्था के सचिव तमकनत व अध्यक्ष नवीन रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया गयाl मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के तौर पर पधारे" डा० प्रतिमा गुरुंग" ने अपने संबोधन में  कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए साकारात्मकता की बीज बोने की जरूरत है। गरिमामई उपस्थित के तौर पर मंगल कु० राज ने बताया कि उपरोक्त विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण रंजन गांधी नवाचार, शोध आदि पर विशेष बल देते हैं  जिससे बच्चे को पढ़ने में रुचि मिलती है। विद्यालय प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन में बताया कि एकदिवसीय शिक्षक- प्रशिक्षण कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए औषधि का कार्य करेगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिवेश कु० वर्मा ने किया। मौके पर सैकड़ों शिक्षकों ने एकदिवसीय कार्यशाला में शामिल होकर शिक्षक- प्रशिक्षण का लाभ उठाया l