रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
एक शाम शहीदों के नाम,सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सहरसा के प्रेक्षा गृह में सैनिक कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में "एक शाम शहीदों के नाम" सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयुक्त महोदया को अपर समाहर्ता ने पाग,चादर और बुके देकर सम्मानित किया वहीं पुलिस उप-महानिरीक्षक को उप विकास आयुक्त ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर आयुक्त कोशी प्रमंडल ,पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्ष्रेत्र सहित सभी जिला के शीर्ष पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयुक्त महोदया ने सहरसा को एक कला से परिपूर्ण जिला बताया जहां कण-कण में संगीत का वास होता है।पुलिस उप-महानिरीक्षक ने आगे से ऐसी कार्यक्रम को काफी धूमधाम से मनाए जाने की बात कही।कार्यक्रम को रेडियो एवं दूरदर्शन के नामचीन कलाकारों ने आगे बढ़ाया।गायक ब्रजेश कुमार ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वहीं अन्य कलाकारों मुन्ना बर्मन, संतोष कुमार व प्रभात कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति में खूब तालियाँ बटोरी।कार्यक्रम का संचालन शशि सिन्हा ने किया।