सचिवालय प्रसाखा पदाधिकरी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सचिवालय प्रसाखा पदाधिकरी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप पुर्वी पंचायत के गौरबगढ गांव निवासी 80 वर्षीय उत्तम प्रसाद यादव का निधन शनिवार को पटना में हो गया। निधन की ख़बर पाकर परिजन सहित पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पटना सचिवालय में प्रशाखा पदाधिकरी के पद पर कार्यरत थे। मृतक उत्तम प्रसाद यादव तीन भाई बताए जा रहे हैं जिसमें एक भाई किशोरी प्रसाद यादव कांप पुर्वी पंचायत के पुर्व मुखिया थे एवम एक भाई भूपेंद्र प्रसाद यादव मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता पद पर आसीन है साथ ही पत्नी अवकाश प्राप्त शिक्षिका है। मृतक के दो पुत्र भी है जिसमे एक अभियंता पद पर कार्यरत हैं साथ ही दुसरा पुत्र भी अपना रोजगार चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। निधन की ख़बर पाकर मधेपुरा लोक सभा सांसद दिनेशचंद्र यादव ने बताया की उत्तम प्रसाद यादव बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे, उनके अचानक निधन से दिल को गहरा चोट पहुंचा है साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनके आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजन को इस दुःख की घड़ी से उबरने का साहस प्रदान करे। उनके निधन पर डॉक्टर पन्ना कुमार, जदयू नेता सह जिला परिषद् प्रतिनिधि अमर यादव, दीपक कुमार, जयप्रकाश यादव, रमेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।