रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
क्रिकेट प्रतियोगिता में सोनवर्षा राज की टीम सौर बाजार को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची
सौर बाजार के पुरानी हाई स्कूल खेल परिसर में सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच सोमवार को सोनवर्षा राज और सौर बाजार के बीच खेला गया जिसमें सोनवर्सा राज की टीम 19 ओवर में 218 रन बनाकर आउट हो गई वहीं जवाब में सौर बाजार की टीम 19.1 ओवर में 202 रन बनाकर आल आऊट हो गई। इस तरह से सोनबरसा राज की टीम सौर बाजार टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया है।
मालुम हो कि मंगलबार को कहरा और मधेपुरा के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस क्रिकेट मैच को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की भीड़ देखी जा रही है।