रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि
राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भास्कर कुमार ठाकुर ने अपने निजी निवास स्थान आरापट्टी महिषी सहरसा में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि आयोजित की गयी । जिसमें भास्कर कुमार ठाकुर ने कहा की 36 वी पुण्यतिथि जननायक के लिए खास है चुंकि उनके निधन के 36 वर्ष बाद भारत सरकार ने उनको भारत रत्न दिया जो की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं । वही पुर्व जिला परिषद प्रत्याशी दिवाकर कुमार ठाकुर उनके पुण्यतिथि पर कहा की जननायक दलित शोषित वंचितों और पिछड़ो के मुखर आवाज थे और समाजिक न्याय के पुरोधा थे , उन्होंने अपने शासनकाल में अनेक जनकल्याणकारी काम किये । उनको मरणोपरांत भारत रत्न देने पर भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
वही मौके पर उपस्थित दीपक कुमार, शिवा ठाकुर, राहुल झा, अखिलेश साह, बच्चे लाल साह, बाबूलाल साह , मनीष कुमार, संतोष पंडित, आजाद कुमार, छोटू कुमार,कैलाश राय एवं उन मौजूद थे