नवालिक से छेड़छाड़ मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

नवालिक से छेड़छाड़ मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस नबालिक बच्ची से छेड़खानी करने के प्रयास मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया की थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक व्यक्ति द्वारा छेड़खानी करने का प्रयास किया गया था जिसके विरुद्ध सौर बाजार थाना में कांड संख्यां 134/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। नामजद अभियुक्त मधुरा गांव निवासी अनोज मालाकार के पुत्र रंजीत मालाकार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।