पंचायत सरकार भवन निर्माण के चिन्हित स्थानों पर अवैध रूप से किया जा रहा है मिट्टी खनन

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

पंचायत सरकार भवन निर्माण के चिन्हित स्थानों पर अवैध रूप से किया जा रहा है मिट्टी खनन

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के लिए निर्माण स्थल का चयन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है की स्थानीय लोगों द्वारा चिन्हित स्थानों पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है जिससे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में काफी परेशानी हो सकती है। सौर बाजार अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया था की जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया था की सहुरिया पुर्वी पंचायत में आम लोगों के सुविधा के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है जिसके बाद पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर स्थान का चयन कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट सौप दिया गया है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 50 डिसमिल है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है जिसकी सुचना अंचलाधिकारी सौर बाजार को भी दे दिया गया है।