आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर की बैठक आयोजित

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा


आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर की बैठक आयोजित


मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारी के साथ "आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना" से संबंधित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।  उक्त बैठक में जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० द्वारा भाग लिया गया।वित्तीय वर्ष 2018-19 से आयुष्मान भारत- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के रूप में पात्रता आधारित योजना प्रारंभ की गई है जिसमें भारत सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक जातीय आधारित जनगणना- 2011 के डाटा में निर्धारित पात्रता के अनुसार 10895176 (एक करोड़ आठ लाख पंचानबे हजार एक सौ छिहत्तर) परिवारों की सूची उपलब्ध कराई गई है जो इस योजना के तहत लाभान्वित हैं। भारत सरकार के द्वारा इस योजना का नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना दिया गया है। कालक्रम में बिहार सरकार के द्वारा संकल्प ज्ञापांक 10(7) दिनांक 21.04.2022 द्वारा "मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना" की स्वीकृति दी गई है। इस योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के पात्र लाभार्थी परिवार जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थी नहीं है को प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)अंतर्गत आच्छादित 1.79 करोड़ परिवार की सूची को आधार मानते हुए पात्र परिवारों के संबंध में निर्णय लिया गया है। पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दिनांक 02.03.2024 से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं/पैक्स प्रबंधकों के यहां कैंप लगाया जाएगा जिसमें वसुधा केंद्र के VLE के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जाएगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा, जिससे लाभुक लागू की पात्रता जांच कर कार्ड बनाया जा सके। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा दी जाती है जिसमें कोई भी पात्र लाभार्थी किसी भी सूचीबद्ध प्राइवेट एवं सरकारी अस्पताल में अपना इलाज मुफ्त में करवा सकता है। सहरसा जिला में सभी सरकारी अस्पताल इस योजना में सूचीबद्ध है एवं प्राइवेट अस्पताल में सूर्य हॉस्पिटल,SRB हॉस्पिटल, नयन ज्योति नेत्र चिकित्सा केंद्र प्राइवेट लिमिटेड, लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,श्री नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं प्रांजल श्री हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। जिसमें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज करवाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रता जानने के लिए किसी भी वसुधा केंद्र या सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी पात्रता जान सकता है एवं आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है साथ ही Android Mobile में Play Store के माध्यम Ayushman App Download कर अपनी पात्रता की जांच करते हुए अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बन सकता है।