गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
पुलवामा हमला के शहीदों को सलाम :- कॉंग्रेस
आज गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे पुलवामा हमला में शहीद सी आर पी एफ के जांबाज 40 जवानों के शहादत के 5 वीं बरसी पर उन्हें सलामी देकर, मोमबत्तियां जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, कॉंग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, विनोद उपाध्याय, विजय सिंह अधिवक्ता, सुनील कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि आज जब पुलवामा हमला जैसे संवेदनशील, हृदय विदारक घटना पर उस समय के तत्कालीन महामहिम राज्यपाल जम्मू कश्मीर सत्यपाल मल्लिक के इस घटना पर सरकार के ई त र विरोधाभासी बयान की निष्पक्ष जांच कराने की जरूरत है ताकि शहीद के परिजन को तसल्ली हो सके।
नेताओं ने कहा कि पुलवामा हमला के शहीद सपूतों के परिजनों को केंद्र एवं राज्य सरकारे जहां के ये निवासी है सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराए जैसे आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास आदि।